हाजीपुर, जनवरी 2 -- महनार । संवाद सूत्र महनार थाना क्षेत्र के महनार-सलहा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चमरहरा योगी स्थान के आगे अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में गाड़ी सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य तीन अन्य युवकों को भी चोट लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो में तीन से चार युवक सवार थे। वाहन इतनी तेज गति में था कि मोड़ पर नियंत्रण खोने के बाद गाड़ी गड्ढे में गिरते हुए दो-तीन बार पलटी खा गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। सभी को इलाज के लिए तत्काल जंदाहा अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक नशे में था और वाहन की रफ्तार सामान्य से काफी अधिक थी। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के किनारे गहरा गड्ढा होने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.