हाजीपुर, फरवरी 19 -- महनार,संवाद सृत्र। महनार प्रखंड में लगातार बढ़ती अगलगी की घटनाओं ने आग पर नियंत्रण के लिए संसाधनों की कमी को गंभीर मुद्दा बना दिया है। पूरे प्रखंड में अग्निशमन विभाग के पास केवल एक बड़ी और एक छोटी दमकल गाड़ी ही उपलब्ध हैं। बड़ी घटना होने पर बाहर से गाड़ियां बुलानी पड़ती हैं, जिससे नुकसान बढ़ने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घनी आबादी, संकरी गलियों और ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण के बीच यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। पानी के लिए महज एक प्वाइंट है,जो पूरी तरह कार्यरत नहीं। ऐसे में आग बुझाने में देरी होती है और नुकसान बढ़ता है। महनार बाजार, सिनेमा रोड, छोटी चौक स्थित तेल गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का सरसों तेल, रिफाइन और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दमकल की दो गाड़ियां महनार से तत्काल पहुंचीं, जबकि त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.