हाजीपुर, फरवरी 17 -- महनार, संवाद सूत्र अंचल कार्यालय महनार में भूमि एवं प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचल अधिकारी पूजा राय की अध्यक्षता में आयोजित इस दरबार में कुल छह आवेदनों की सुनवाई हुई, जिनमें से चार का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि दो मामले प्रक्रियाधीन रखे गए। दरबार में राज कुमार प्रसाद सिंह पिता रामलखन प्रसाद सिंह, करनौती द्वारा परिमार्जन से संबंधित आवेदन तथा मदन राय पिता स्व. जुलुम राय, करनौति द्वारा दाखिल-खारिज से जुड़ा आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिन्हें आवश्यक प्रक्रिया के तहत लंबित रखा गया। वहीं राम नरेश राय पिता स्व. राम स्वरूप राय, करनौती के बंटवारा आवेदन, जीवन राम पिता लखन राम, जगरनाथपुर एवं सुधांशु कुमार पितानवल किशोर महतो, देशराजपुर के जाति प्रमाण पत्र संबंधी आवेदनों त...