हाजीपुर, सितम्बर 6 -- महनार। संवाद सूत्र महनार विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों से दर्जनों लोगों ने जनसुराज पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में पार्टी की नेत्री शीतल गुप्ता एवं सहदेव शाह के नेतृत्व में कई दलों से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सदस्यता ग्रहण करने वालों में युवा जदयू के जिला महासचिव पंकज कुमार जायसवाल, भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष रामवृक्ष महतो, भाजपा प्रखंड मंत्री विजय दास, भाजपा युवा मोर्चा जंदाहा नगर अध्यक्ष नीरज त्रिवेदी सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के सदस्य मिथुन साहनी, महेश महतो, भूषण चौधरी, नागेश्वर चौधरी, विपिन राम, सतीश पासवान, मिंटू कुमार साह, शिरोमण कुमार, सिद्धार्थ कुमार, राजकुमार साहनी, नीरज कुमार साह, शिवम कुमार झा, सोहन सहनी शामिल रहे...