मधेपुरा, जनवरी 28 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में डीम ने अपने संबोधन में सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। बालक-बालिका साईिकल योजना अंतर्गत कुल 8044 छात्र-छात्राओं को 2 करोड़ 39 लाख 61 हजार रुपए, बिहार शताब्दी बालिका पोशाक योजना में वर्ग 9 से 12 में कुल 13138 छात्राओं को एक करोड़ 88 लाख 56 हजार 500 रुपए, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना में वर्ग 7 से 12 में कुल 14978 छात्राओं को 40 लाख 35 हजार 300 रुपए, मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग 9 से 12 में कुल 15636 छात्र-छात्राओं को 2 करोड़ 51 लाख 29 हजार 800 रुपए दिए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना एससी-एसटी वर्ग 9 स...