लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता प्रदेश की जायद की नौ प्रमुख फसलें मसलन मूंगफली, मक्का, मूंग, उड़द, पपीता, लीची, तरबूज, खरबूज और आंवला को फसल बीमा एवं किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के दायरे में शामिल किया गया है। इस संबंध में मंगलवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में कृषि निदेशालय में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि जायद सीजन की नौ फसलों को फसल बीमा तथा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के दायरे में लिया जाए। बैठक में कृषि मंत्री ने कहा कि इन फसलों को बीमा के दायरे में लाने से किसानों को उनकी फसलों पर मौसम तथा अन्य संभावित अनचाहे नुकसान से बचाया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ढैंचा बीज तथा जिप्सम सप्लाई की समुचित व्यवस्था अग्रिम रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय योजना अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.