मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- नगर में एक गंभीर समस्या लंबे समय से बनी हुई है। श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए लोगों को रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है, जिसके कारण हर समय किसी बड़े हादसे का डर बना रहता है। स्थानीय नागरिक जान जोखिम में डालकर शव को रेलवे ट्रैक के ऊपर से ले जाते हैं। इस दौरान अगर अचानक ट्रेन आ जाए तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। गुरूवार को रेलवे लाइन पर सैकड़ों लोग शव को ले जाते हुए नजर आए। गुरूवार को नगर में एक महिला की मौत हो गई थी। महिला के अंतिम संस्कार के लिए बुआड़ा रोड जगत कालोनी के पास शमशान घाट ले जाने के लिए सैकड़ों लोग शव को लेकर रेलवे लाइन के बीच से गुजरे तो लोग हैरान हो गए। रेलवे लाइन के बीच से शव को ले जाते समय कुछ लोगों की नजर पीछे की ओर ट्रेन पर थी, कहीं इस पटरी पर ट्रेन आ गई तो क्या होगा । नगरवासियों का कहना है कि यह स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.