मुजफ्फर नगर, सितम्बर 21 -- सिसौली। कस्बे में जगतगुरु कालू बाबा धिवर के जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें कश्यप समाज की विभिन्न हस्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया व कालू बाबा को नमन करते हुए सामाजिक मुद्दों पर विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम आयोजक चौधरी ओमप्रकाश कश्यप ने सभी अतिथियों व खाप चौधरियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कश्यप समाज की बालियान खाप के चौधरी राकेश कश्यप द्वारा की गई। संचालन मास्टर चुन्नुलाल कश्यप व मास्टर चंद्रपाल कुड़ाना द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कश्यप समाज बुढ़ाना से खाप चौधरी डॉ.सोनू कश्यप अपनी टीम के साथ पहुंचे जिनमें श्याम कश्यप,मास्टर सीताराम कश्यप,मुकेश कश्यप व अमित कश्यप आदि रहे। डॉ.सोनू कश्यप ने मंच को संबोधित करते हुए जगतगुरु कालू बाबा को नमन किया और उनके जीवन इतिहास पर प्रकाश डालते हुए सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.