मुजफ्फर नगर, सितम्बर 19 -- मुजफ्फरनगर। वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच ट्रस्ट ने विभिन्न क्षेत्रों के 220 मेधावियों /खिलाड़ियों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया। साथ ही पटेल नगर वृद्धाश्रम के 10 वयोवद्ध नर-नारियों को भी नगद धनराशि व अंग वस्त्र प्रदान किया गया। स्थानीय गांधी कालोनी स्थित चौधरी चरण सिंह भवन परिसर में गुरुवार की सुबह 10 बजे से आयोजित अलंकरण सम्मान समारोह का शुभारंभ से पहले पूर्व राज्यपाल स्व. वीरेन्द्र वर्मा के जन्मदिवस को एक महोत्सव के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम यज्ञ का आयोजन कर पूर्व राज्यपाल स्व. वीरेन्द्र वर्मा तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमन्त्री स्व.चौ चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की गयी। समोराह का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने के पश्चात जिलाध्यक्ष देवी सिंह वर्मा की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान प्रारम्भ हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.