अलीगढ़, मार्च 24 -- एएमयू की रिटायर्ड महिला प्रोफसर को डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर सात लाख ठगे - सिविल लाइन थाना क्षेत्र की महिला ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराया मुकदमा - पीड़ित महिला की उम्र 82 वर्ष, पुलिस ने दो लाख 20 हजार रुपये कराए होल्ड अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली एएमयू की सेवानिवृत्त महिला प्रोफेसर से डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर सात लाख रुपये की ठगी हो गई। शातिर ने वीडियो कॉल करके अपराध में संलिप्त होने की बात कही और रुपये ट्रांसफर करा लिए। महिला की उम्र 80 वर्ष है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो लाख 20 हजार रुपये होल्ड करा दिए गए हैं। सिविल लाइन क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली महिला के अनुसार सात से 10 मार्च के बीच उनके वॉट्सएप पर तीन अलग-अलग नंबरों से वीडियो कॉल आई थीं। कॉलर खुद को सेंट्रल ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.