हाथरस, फरवरी 22 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की अंग्रेजी व इंटर के जीवविज्ञान व गणित की होगी परीक्षा सचल दल परीक्षा केंद्रों पर जाकर करेंगे छापेमारी,दागी केंद्रों पर रहेगी विशेष निगाहें माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की आज महत्वपूर्ण परीक्षा आयोजित की जाएगी। महत्वपूर्ण परीक्षा में सचल दल के अलावा खुफिया तंत्र सक्रिय रहेगा। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगाहें सचल दलों की रहेगी। 18 फरवरी से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का आगाज हुआ। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर बाह्य केंद्र व्यवस्थापक के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। 99 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित कराई जा रही हैं। पहले ही दिन करीब ढ़ाई हजार परीक्षार्थी सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ गए। आज हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की अंग्रेजी विषय की...