हाथरस, फरवरी 20 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का आगाज बुधवार को हो गया। गुरुवार को दोनों पालियों में सरल विषयों की परीक्षा आयोजित कराई गई। अब महत्वपूर्ण परीक्षाओं में नकल माफियाओं का खेल उड़न दस्ते बिगाड़ेंगे। बुधवार को दोनों पालियों में कुल 2545 परीक्षार्थियों ने पहले ही दिन परीक्षा छोड़ दी थी। गुरुवार को हाईस्कूल की कम्प्यूटर विषय की परीक्षा आयोजित कराई गई। जिसमें 74 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे,सभी उपस्थित रहे। सुबह की पाली में ही इंटरमीडिएट की विभिन्न ट्रेड की परीक्षा आयोजित कराई गई। जिसमें 423 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे,जिसमें 417 उपस्थित रहे,जबकि 06 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल के सिलाई विषय के परीक्षार्थियों की परीक्षा हुई। जिसमें 92 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे,जिसमें 90 उपस्थित रहे,जबकि 02 अनुपस्थित रहे। दूसरी पा...