महाराजगंज, फरवरी 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अनुमोदित उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के गोरखपुर मंडल चेयरमैन पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता महताब खान के मनोनयन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन कर संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने किया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि महताब खान की विधिक मामलों में गहरी पकड़, संगठनात्मक अनुभव व पार्टी के प्रति समर्पण से मंडल स्तर पर विधि विभाग को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विधि विभाग जनहित के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाएगा।नवनियुक्त गोरखपुर मंडल चेयरमैन महताब खान ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते कहा कि वे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.