पटना, फरवरी 14 -- मसौढ़ी पुलिस ने सूरज कुमार हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर खुलासा किया है। लहसुना थाने के निशियावां निवासी 16 वर्षीय सूरज की हत्या में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, महज 1500 रुपये के लिए सूरज के दोस्तों ने ही ईंट से मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद गांव के ही उच्च विद्यालय की चहारदीवारी के अंदर शव फेंककर ऊपर से नेवारी रखकर भाग गये। यह भी पढ़ें- बिहटा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों को कुचला, एक की मौत सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि मृतक के दो दोस्तों ने साजिश के तहत बुधवार की रात पार्टी मनाने के लिए उसे घर से बुलाया था। पार्टी मनाने के बाद 1500 रुपये के विवाद पर तनातनी हो गई। जिसमें ईंट से मारते ही सूरज की मौके पर मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सोनू हत्याकांड का हुआ खुलासा, एक लाख की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.