प्रयागराज, नवम्बर 5 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता स्टांप और रजिस्ट्रेशन विभाग की वेबसाइट मेघराज क्लाउड सर्वर को नेशनल गवर्मेंट क्लाउड पर स्थानांतरित करने का सबसे बड़ा लाभ होगा कि महज 10 मिनट में लोगों को रजिस्ट्री के दस्तावेज प्राप्त हो जाएंगे। फेस अथेंटिकेशन (चेहरा पहचान प्रणाली), अंगूठे के निशान से लेकर रजिस्ट्री के पेपर मिलने में महज 10 मिनट लगेगा। दरअसल मेघराज क्लाउड सर्वर पर प्रदेश के सभी विभागों के दस्तावेज अपलोड होते हैं। ऐसे में यह सर्वेर हमेशा डाउन रहता है। इसके कारण रजिस्ट्री समय पर नहीं होती है। कई बार लोग विदेश से और दूसरे प्रदेश से यहां पर रजिस्ट्री के लिए आते हैं। उनकी फ्लाइट और ट्रेन होने के कारण वो चले जाते हैं। इससे राजस्व की हानि भी होती है। ऐसे में यह तय किया गया कि रजिस्ट्री के लिए एक अलग वेबसाइट बनाई जाए। मेघराज क्लाउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.