गोपालगंज, जनवरी 30 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में रबी फसलों का डिजिटल सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के माध्यम से रबी फसलों के वास्तविक रकबे, फसल आच्छादन और संभावित उत्पादन का सटीक आंकड़े जुटाए जाएंगे। ताकि आगामी कृषि योजनाएं बनाने में सहूलियत हो। लेकिन,जिले में सर्वे की रफ्तार काफी धीमी है। अब तक 1 लाख 4 हजार 385 भूखंडों का ही डिजिटल सर्वे पूरा हो सका है। जबकि 31 मार्च तक 8 लाख 12 हजार 487 भूखंडों में लगी फसलों का सर्वे करने का लक्ष्य है। ज्ञात हो कि अब तक जिले में फसल आच्छादन से लेकर उत्पादन तक का अधिकांश डाटा अनुमानों पर आधारित रहा है। जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल उठते रहे हैं। सर्वे में गेहूं, चना, सरसों, मसूर, मटर समेत अन्य रबी फसलें शामिल हैं। सर्वे का कार्य मोबाइल एप और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.