छपरा, दिसम्बर 18 -- रसूलपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंचा बुलडोजर, उमड़ी लोगों की भीड़ फोटो-17 रसूलपुर में बुलडोजर एक्शन देखने को लिए गुरुवार की सुबह जुटी भीड़ रसूलपुर। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत महज दो घंटे में ही गुरुवार को रसूलपुर-चैनपुर रोड में कई बाउंड्री व सीढियां टूटीं। अगले दिन शुक्रवार को फिर बुलडोजर चलने की संभावना है। मौके पर एकमा के बीडीओ अरूण कुमार,सीओ कमलेश कुमार थानाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव मौजूद रहे। इसके पहले बुलडोजर एक्शन देखने के लिए गुरुवार की अहले सुबह से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कड़ाके की ठंड में लोगों के साथ थानाध्यक्ष राहुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ पहुंच गये। छपरा-सीवान एन एच 531 सहित चैनपुर रोड में मेला सा दृश्य हो गया। घंटों इंतजार के तीन बजे के करीब बुलडोजर पहुंचा और लोग बुलडोजर के पीछे पीछे लोग देखने के लिए चल पड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.