मुंगेर, फरवरी 18 -- मुंगेर, निज संवाददाता । परिवहन विभाग द्वारा मनाए गए सड़क सुरक्षा माह के समापन पर सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से परिवहन मंत्री का उद्बोधन कार्यक्रम हुआ। जिला परिवहन कार्यालय में जिले के पंचायत प्रतिनिधियों स्कूली छात्र-छात्राओं व परिवहन कर्मियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला कुमारी मंडल का उद्बोधन सुना। इसके अलावा परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, राज्य परिवहन आयुक्त नवीन कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक यातायात ने भी वीडियो कांफ्रेेसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अपने विचार रखे। परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन कर्मी सिर्फ एक माह तक नहीं बल्कि पूरे साल सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। ताकि बढ़ती सड़क दुर्घटना को कम से कम किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.