बेगुसराय, जुलाई 5 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। रामजानकी राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी दनियालपुर में 90 वर्षीय श्रीरामनारायण दास के निधन पर मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा एवं संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सनातन परंपरा के अनुसार वैदिक विधि-विधान और श्राद्धकर्म से हुई। बाद में रामचरित मानस प्रचार संघ के उपाध्यक्ष रामबली सिंह की अध्यक्षता में रामायण गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें संतों और धर्मप्रेमियों ने भाग लिया। सभा में श्री राम जानकी न्यास समिति, अयोध्या के निवर्तमान अध्यक्ष दिवंगत महंत जी के उत्तराधिकारी के रूप में सर्वसम्मति से महामंडलेश्वर श्री राम सेवक दास जी मौनी बाबा को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही राम जानकी मंदिर, पातेपुर के महंत श्री विश्वा मोहन दास को उपाध्यक्ष तथा दयानंद महाराज को पूजापाठ प्रधान सेवक के रूप म...