प्रयागराज, फरवरी 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी दारागंज के सचिव महंत यमुना पुरी ने उनके बैंक खाते से फर्जी कूटरचित चेक के जरिए से 4.55 लाख रुपये निकाले जाने की एफआईआर दर्ज कराई है। उनकी तहरीर पर चौक कोतवाली में गोमती नगर लखनऊ के रामकृष्ण वर्मा और अज्ञात बैंककर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। महंत यमुना पुरी की तहरीर के मुताबिक, उनका एक्सिस बैंक शाखा चौक में खाता है। उन्होंने अपने बैंक खाते की चेकबुक जारी कराई थी। आरोप है कि दो अलग-अलग कूटरचित चेक के माध्यम से उनके बैंक खाते से रामकृष्ण वर्मा के कोटक महिंद्रा बैंक शाखा गोमती नगर, लखनऊ के खाते में 4 लाख 55 हजार 570 रुपये ट्रांसफर किए गए जबकि, महंत यमुना पुरी के पास उस नंबर के दोनों असली चेक सुरक्षित पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बैंककर्मी की मिलीभगत से फर्...