मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महंत मनियारी में शुक्रवार की सुबह 70 वर्षीय वृद्ध की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी चंदेश्वर सहनी के रूप में हुई है। मनियारी पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। बताया गया कि सुबह चन्देश्वर सहनी शौच के लिए गया था। उसका पैर पोखर में फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा। एक किशोर ने इस घटना को देखा तो शोर मचाया। ग्रामीणों ने महाजाल की मदद से उसे निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.