देहरादून, फरवरी 10 -- महंत देवेन्द्र दास महाराज के प्रकटोत्सव सादगी से मनाया गया फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव मंगलवार को सादगी, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं, वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दरबार साहिब पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दिन के ऐतिहासिक महत्व को साझा करते हुए बताया गया कि आज ही के दिन 10 फरवरी 2000 को ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी को शिष्य के रूप में स्वीकार कर दीक्षा दी थी। तब से इस दिन को 'प्रकटोत्सव' के रूप में मनाया जाता है। श्री महाराज जी ने इस अवसर पर 'सेवा परमो धर्म' का संदेश देते हुए कहा कि एसजी...