नई दिल्ली, जनवरी 5 -- ब्राइट और ग्लोइंग स्किन के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। महंगे-महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से ले कर ट्रीटमेंट्स तक, सब कुछ ट्राई करते हैं। लेकिन फिर भी स्किन से जुड़ी समस्याएं बनी रहती हैं। कभी टैनिंग, कभी पिगमेंटेशन तो कभी अनइवेन स्किन टोन। ऐसे में क्यों ना आप सहरा लें कुछ घरेलू नुस्खों को, जिन्हें सदियों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। लाल मसूर दाल इन्हीं में से एक है, जो स्किन को ब्राइट और ग्लोइंग बनाने में मदद करती है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ शोभना ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मसूर दाल क्लीनअप का तरीका शेयर किया है। घर में रखी दो-चार चीजों से आप क्लीनअप कर सकती हैं, बिल्कुल पार्लर वाला ग्लो आएगा। आइए जानते हैं-घर बैठे मसूर दाल क्लीनअप करें स्किन काफी डल हो गई है और ग्लो गायब होता जा रहा है, तो घर पर ही मसूर दाल क्लीन...