गिरडीह, दिसम्बर 12 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के सरकारी स्कूलों में वर्ग प्रथम से आठवीं कक्षा में बच्चों के बीच मध्यान्ह भोजन में बच्चों की थाली से अंडा गायब हो गया हैं। सरकार का निर्देश है कि पूरक पोषाहार के तहत बच्चों को सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को अंडा अनिवार्य रूप से परोसा जाना है। परन्तु फिलहाल अंडों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी होने से स्कूल के हेडमास्टर भी परेशान हो गए है। कुछ स्कूलों में अभी तक किसी तरह बच्चों को अंडा उपलब्ध कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में अंडा उपलब्ध कराना मुश्किल हो जायेगा। बताते चले कि सरकारी स्तर से बच्चों को अंडा देने के लिए प्रति बच्चा छह रूपये दिए जाते हैं। परन्तु बाजार में अंडा का मूल्य 09, रूपये या 10 रूपये हो गए है। ऐसी स्थिति में मध्यान्ह भोजन का बजट बिगड़ गया हैं। जिन स्कूलों में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.