नई दिल्ली, मार्च 12 -- - अदरक, जीरा, टमाटर, फूलगोभी और लहसुन की खुदरा कीमतों में आई सबसे अधिक कमी नई दिल्ली। विशेष संवाददाता खाद्य वस्तुओं की कीमतों में कमी के चलते फरवरी में शहरी और ग्रामीण स्तर पर खुदरा महंगाई में गिरावट दर्ज की गई है। बीते महीने औसत खुदरा महंगाई दर गिरकर 3.61 प्रतिशत दर्ज की गई है जो अगस्त 2024 के बाद सबसे कम है। बीते महीने (जनवरी) खुदरा महंगाई 4.26 प्रतिशत रही थी। इस अवधि में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में सबसे अधिक कमी दर्ज की गई है। सब्जी, दाल, मसाले और फूड बेवरेज जैसे उत्पादों की कीमतों में आई गिरावट के चलते खुदरा महंगाई छह महीने के निचले स्तर पर पहुंची है। बीते महीने सब्जियों की कीमतों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है, जिनका सूचकांक में 24.4 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी में शहरी और ग्रामीण क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.