बेगुसराय, मई 27 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की लाखो पंचायत शाखा का द्वितीय सम्मेलन राम पदारथ शाह लाल नगर के आवासीय परिसर में किया गया। अध्यक्षता दशरथ राम ने की। उद्घाटन भाषण में अंचल प्रभारी सह राज्य परिषद सदस्य अनिल कुमार अंजान ने कहा कि पूंजीवादी व्यवस्था में आर्थिक समृद्धि वैचारिक दरिद्रता को पैदा करती है। देश में भ्रष्टाचार एवं मुफ्तखोरी की प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया गया। पुल उद्घाटन से पहले ही हवा के झोंके में गिर जाता है। तब भी हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने को तैयार नहीं होते हैं। अमेरिका हमें अपमानित कर रहा है। बढ़ती बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग आत्महत्या कर रहा है। मगर सत्ता के विरुद्ध लड़ने के बजाय हिंदू-मुसलमान में उलझा हुआ है। 50 पैसा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस या अन्य चीजों की कीमत बढ़ने पर लोग सड़क पर आ जा...