नई दिल्ली, फरवरी 14 -- WPI: महंगाई के मोर्चे पर एक और राहत भरी खबर है। रिटेल इन्फ्लेशन में गिरावट के बाद अब भारत की थोक मुद्रास्फीति दर दिसंबर 2024 में 2.37% से घटकर जनवरी 2025 में 2.31% रह गई। शुक्रवार यानी आज सरकार ने इन आंकड़ों को जारी किया। बता दें भारत की खुदरा मुद्रास्फीति में भी गिरावट रही। यह जनवरी में पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई। 1. रोजमर्रा की चीजें सस्ती: रोजाना की जरूरत वाली चीजों की महंगाई दिसंबर में 6.02% से जनवरी में 4.69% तक गिर गई। 2. फ्यूल और बिजली की कीमतें गिरीं: 2.78% तक गिर गईं, जो दिसंबर में 3.79% की गिरावट की तुलना में कम गिरावट है। 3. मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट: इनकी थोक कीमतों में 2.51% की वृद्धि हुई, जो दिसंबर में 2.14% थी। 4. थोक खाद्य मुद्रास्फीति: यह दिसंबर में 8.89% थी, जो घटकर जनवरी में 7.47% हो गई। ...