फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 8 -- फर्रुखाबाद। महंगाई की मार से जहां आम आदमी की थाली महंगी हो गई है, वहीं इसका असर सरकार की योजनाओं पर भी देखने को मिल रहा है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं की डाइट पर मिलने वाली धनराशि में शासन ने मामूली वृद्धि की है। अब तक छात्राओं को प्रतिदिन 60 रुपये डाइट के लिए मिलते थे, जिसे बढ़ाकर 66 रुपये कर दिया गया है। हालांकि बढ़ी हुई यह राशि महंगाई के मुकाबले ऊंट के मुंह में जीरा के समान मानी जा रही है। खाद्य पदार्थों के दाम जिस रफ्तार से बढ़ रहे हैं, उसमें इस धनराशि से तीन समय का संतुलित और पौष्टिक आहार देना कठिन होता जा रहा है। प्रोजेक्ट एडवाइजरी बोर्ड ने इस संशोधित बजट को स्वीकृति दे दी है। विभाग का कहना है कि बालिकाओं के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति वे गंभीर हैं। डाइट चार्ट में नाश्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.