समस्तीपुर, मार्च 8 -- समस्तीपुर। जिले में दूध उत्पादन के लिए एक दर्जन से अधिक गोशालाएं चल रही हैं, लेकिन गोशाला संचालकों की स्थिति ठीक नहीं है। वे कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। गोशाला संचालकों का कहना है कि उन्हेंदूध की उचित कीमत नहीं मिलती है। संचालकों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि गायों के लिए चारा, गुड़ और दूध उत्पादन को बढ़ाने वाले सभी खाद्य पदार्थ महंगे हो गए हैं, लेकिन दूध का दाम वहीं 30 से 32 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। इसमें सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए। दूध का न्यूनतम मूल्य तय हो जाए। गाय की खरीदारी के लिए सब्सिडी बढ़ाना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो इस कारोबार को चलाना मुश्किल हो जाएगा। शहर में एक सरकारी समेत दर्जनभर से अधिक गोशालाओं में दूध उत्पादन हो रहा है। मगर महंगाई और संसाधन के अभाव में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.