संवाददाता, जून 28 -- यूपी के अलीगढ़ में इगलास में कस्बे की सराय बाजार स्थित मस्जिद में शुक्रवार दोपहर को जुमे की नमाज पढ़ने पहुंचे हाथरस के एक टेंपो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस व मुतवल्ली का कहना है कि मस्जिद में चालक का दिमागी संतुलन बिगड़ गया था। उसे बमुश्किल काबू किया गया और अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। भतीजे ने कहा कि पुलिस ने उसे टॉर्चर किया और मारा-पीटा। इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि हाथरस के मधुगढ़ी निवासी शैफी कुरैशी पुत्र महमूद कुरैशी टेंपो चलाते थे। शुक्रवार दोपहर एक बजे वह कस्बा के सराय बाजार कंपाउंड स्थित मस्जिद में पहुंच गया। यहां उसने हंगामा करते हुए सिर पटकना शुरू कर दिया। इसकी सूचना नमाजियों द्वारा कोतवाली पर आकर दी गई कि एक युवक हंगामा कर रहा है और नमाज भी नहीं पढ़ने दे रहा। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.