अमरोहा, जुलाई 26 -- गुरुवार को अमरोहा पहुंचे प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। कहा कि सपा नेताओं की संसद की मस्जिद में की गई बैठक न केवल पूरी तरह से गलत है बल्कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा के खिलाफ भी है। धार्मिक स्थल को राजनीतिक मंच बनाना पूरी तरह गलत है। सपा की ये हरकत आम मुसलमानों को कतई स्वीकार नहीं है। आरोप लगाया कि सपा ने हमेशा मुसलमानों को सिर्फ इस्तेमाल किया है। सपा शासनकाल में गुंडागर्दी चरम पर थी। महिलाएं असुरक्षित थीं, और थाने अपराधियों के हवाले कर दिए गए थे। वहीं भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था सर्वोपरि है। तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलने दी जाएगी। इस दौरान बब्बू मंसूरी समेत अन्य स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.