नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- यूपी के सहारनपुर में मस्जिद में पढ़ने आ रही नाबालिग से वहां का मौलवी ही संबंध बनाता रहा। नाबालिग बच्ची की तबियत बिगड़ी तो परिजन चिकित्सक के यहां ले गए। वहां डॉक्टर की बातें सुन परिजनों के होश उड़ गए। पता चला कि बच्ची छह माह की गर्भवती है। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। बच्ची से पता चला कि मौलवी अपने आप को तंत्र-मंत्र विद्या में माहिर बताकर नाबालिग के मन में डर बैठा रखा था। साथ ही पूरे परिवार को भी जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने आरोपी मौलवी को नामजद करके रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल मौलवी फरार बताया जा रहा है। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में रहने वाली किशोरी घर के सामने ही मस्जिद में पढ़ने जाती थी। परिजनों का आरोप है कि छात्रा के साथ वहां मौलवी अनीस पुत्र इकलाख निवासी नवादा रोड ने किशोरी के साथ दुष्कर्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.