आजमगढ़, मार्च 16 -- जहानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बड़हलगंज बाजार में होली के दिन मस्जिद पर रंग पड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दूसरे दिन शनिवार की रात में एक पक्ष ने घात लगा कर हमला कर दिया। हमला में एक पक्ष के पिता-पुत्र सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने रविवार की भोर में छापा मारकर पीड़ित पक्ष से छह लोगों को उठाया है। दो पक्षों में व्याप्त आक्रोश को देखते हुए बाजार में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गयी है। बड़हलगंज बाजार निवासी दयाशंकर जायसवाल के घर के समीप मस्जिद है। होली के दिन शुक्रवार को मस्जिद के पास बच्चे रंग खेल रहे थे। मस्जिद की दीवार रंग चला गया। जिसे लेकर विवाद हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को समझा बुझा कर शांत करा दिया। दूसरे दिन शनिवार की र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.