हजारीबाग, अप्रैल 4 -- हजारीबाग । छोटकी ग्वालटोली चौक मस्जिद के बगल स्थित दो दुकानों को लेकर मस्जिद कमेटी और दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में बदरे आलम और अशफाक राजा को गंभीर चोट आई है। दोनों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुआ। बदरे आलम और अशफाक राजा ने बताया कि उन लोगों की दुकान में मस्जिद कमेटी के लोगों ने दो माह से ताला बंद कर दिया हैं। दुकान को खुलवाने को लेकर दोनों ने एक आवेदन डीसी और सीओ को दिया। सीओ सदर ने मस्जिद कमेटी को दुकान खोलने का आदेश दिया। अंचल कार्यालय से दो अधिकारी को दुकान खोलने के लिए गुरुवार दोपहर को ग्वाल टोली चौक भेजा गया था। मस्जिद कमेटी के लोग ने दुकान नहीं खोलना देने को लेकर अड़े हुए थे। इसी बीच दोनों पक्ष में कहा सुनी हुई और दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। हालांकि मस्जिद कमेटी के लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.