लोहरदगा, मार्च 8 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के तमाम मस्जिदों में रमजान माह के पहले जुम्मे पर मुस्लिम धर्मावलम्बियों ने शुक्रवार को पहले जुम्मे का नमाज अदा किया। जिले और देश की अमनो-अम्मान के लिए दुआ मांगा। जामा मस्जिद के इमाम ने मुस्लिम धर्मावलम्बियों को नमाज से पहले संबोधित करते हुए कहा कि रमजान माह में इबादत करें, रोजा रखें। इस महीने में एक नेकी के बदले 70 नेकी मिलता है। इस्लाम में बताया गया है कि पड़ोसी से हर मामले में बेहतर व्यवहार कर के रहें और खुशी गम में पड़ोसी का साथ दें। रोजेदार को एक ग्लास पानी रोजा खोलने के समय और एक खजूर देने से काफी नेकी मिलती है। रोजेदारों की दुआ जल्द काबुल होती है। हर दौर में अंबियाओ ने अपने-अपने तरीके से रोजा रखा है। आप सब रोजा रखे नमाज और रोजा बुराई से बचाता है। इसके साथ ही सदका,खैरात, जकात गरीब आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.