संतकबीरनगर, मार्च 3 -- सेमरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। माहे रमजान शुरू होते ही हर जगह की छोटी बड़ी मस्जिदों में नमाज के लिए काफी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे। घरों में महिलाएं व बच्चे भी नमाज, दुआ, कुरान पाठ में लगे रहे। देर रात में तीन-चार बजे से भोर के अल्प भोजन सेहरी की तैयारी शुरू हो गई। विशेष नमाज तरावीह की भी तैयारी में महिला पुरुष बच्चे रात में व्यस्त रहे। सभी छोटी बड़ी मस्जिदों में रात नमाज पढ़ने के लिए नमाजियों की काफी भीड़ रही। ये भीड़ पांचों वक्त की नमाज में मस्जिदों में दिखाई दे रही है। जिसमें युवा वर्ग सहित वृद्ध एवं बच्चे शामिल रहे। रोजेदार अफ्तार के समय रोजा खोलते हुए ये प्रार्थना कर रहे हैं कि ऐ अल्लाह मैंने तेरे लिए रोजा रखा और तेरे ही दिए हुए रिज्क से अफ्तार रोजा खोलता हूं। प्रमुख चौराहों पर रोजा के पहले दिन दोपहर तक सन्न...