आगरा, मार्च 31 -- ईद पर नगर निगम की टीम ने शहर में छुट्टी के बावजूद सफाई कार्य किया। सफाई कर्मचारी सुबह से ही ड्यूटी पर तैनात रहे। एमएनटी के कर्मचारियों ने कूड़ा ट्रांसफर स्टेशनों से कचरा उठाकर कुबेरपुर खत्ताघर तक पहुंचाया। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था देख रही निजी कंपनी के कर्मचारी सुबह से काम पर निकले। नगर निगम के कर्मचारियों ने शहर की प्रमुख मस्जिदों के आसपास सफाई के साथ चूने का छिड़काव कराया। जानवरों को रोकने के लिए कैटल कैचर भी तैनात रहे। वरिष्ठ अधिकारी जामा मस्जिद, ईदगाह पर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...