अयोध्या, मार्च 31 -- भदरसा संवाददाता । पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के मसौधा रेलवे स्टेशन से दो सौ मीटर दूर शहर की तरफ लाइन के किनारे एक युवक का शव मिला। शव के कमर से नीचे का सारा शरीर जानवरों ने खा लिया था। ऊपर का हिस्सा भी काफी सड़ चुका था। जीआरपी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार की सुबह एक किसान अपने खेत जा रहा था। लाइन के किनारे जाते समय उसे एक शव दिखाई पड़ा। सूचना पुलिस को दी। पूरा कलंदर पुलिस पहुंची , उसने सूचना जीआरपी पुलिस को दी। जीआरपी के पहुंचने के बाद बाद पूरा कलंदर और जीआरपी पुलिस के सीमा विवाद का मामला शुरू हुआ। घंटा भर मुद्दे पर बहस चलती रही। बाद मे तय हुआ कि जीआरपी के क्षेत्र में है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। जीआरपी के कार्यवाहक थाना प्रभारी रामनारायन यादव ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.