मुंगेर, जून 4 -- मुंगेर, निज संवाददाता । मुफस्सिल थानान्तर्गत मिर्जापुर बरदह निवासी मसोमात बीबी रिजवाना को उसके ही पुत्र मो.बहाव, पुत्रवधू शहबीना बीबी और पुत्री खुशबू प्रवीण ने मारपीट कर घायल कर दिया। बीबी साहिन को बचाने पहुंची नतनी शाहिन के साथ भी मारपीट की। घायल नानी व नतनी इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। स्व. मो.किताबुल की पत्नी रिजवाना ने बताया कि पुत्र मो.बहाव ने अपनी पत्नी व पुत्री के साथ मिल कर उसके साथ मारपीट की। अक्सर पुत्र व पतोहू उसके साथ मारपीट करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...