देहरादून, दिसम्बर 24 -- मसूरी में विंटर लाइन कार्निवाल का शुभारंभ सांस्कृतिक यात्रा के साथ हो गया। सर्वे के मैदान से निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा लंढौर बाजार, घंटाघर, कुलड़ी मालरोड होते हुए गांधी चौक पर संपन्न हुई। बुधवार को सांस्कृतिक यात्रा के साथ ही विंटर लाइन कार्निवाल का शुभारंभ हो गया। सांस्कृतिक यात्रा का शुभारभ एसडीएम राहुल आनंद व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया। इस मौके पर गढ़वाल सभा मसूरी, झूमिलो ग्रुप सहित विभिन्न सांस्कृतिक दलों के प्रतिभागी व स्कूलों के छात्र छात्राएं सांस्कृतिक यात्रा में शामिल थे। सांस्कृतिक दल ढोल दमाऊं की थाप पर रास्ते भर नृत्य करते चल रहे थे। गांधी चौक पर आईटीबीपी बैंड व सीआरपीएफ बैंड की प्रस्तुति ने समां बांधा। कार्यक्रम स्थल पर मांगल गीत का आयोजन किया गया। ...