देहरादून, फरवरी 19 -- देहरादून। कोतवाली मसूरी क्षेत्र में अनियंत्रित बुलेरो ने बुलेट को टक्कर मार दी। बुलेटसवार युवक हादसे में घायल हो गया। जांच में चालक के शराब के सेवन करने की पुष्टि हुई। 18 फरवरी की रात्रि को पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की बुलेरो कार द्वारा एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कोलूखेत में वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन वाहन चालक द्वारा तेज गति से वाहन चलाते हुए वन विभाग चौकी के पास खड़े एक अन्य वाहन को भी टक्कर मार दी गई। पुलिस ने बुलेरो को रोककर चेक किया। एल्कोमीटर से जांच करने पर चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई।पुलिस ने वाहन को धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया तथा वाहन चालक दीपक गिरी निवासी ग्राम कुंथाड़ी, पोस्ट बग्वाली पोखर, जनपद अल्मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.