देहरादून, जून 16 -- मसूरी में दोपहर बाद बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं बारिश के दौरान चोक नालियों से गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। इससे सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। यहां दोपहर तक धूप खिली रही और बढ़ते तापमान में लोगों को गर्मी भी महसूस हो रही थी, लेकिन दोपहर बाद तीन बजे से यहां झमाझम बारिश हुई। सोमवार को मसूरी में सुबह शुरूआत धूप खिलने के साथ ही हल्की हवाओं के साथ हुई। दिन में यहां मौसम में हल्की गर्मी भी महसूस की जा रही थी, लेकिन तीन बजे बाद मौसम बदला और आसमान में गहरे काले बादल छा गए। कुछ देर बाद झमाझम बारिश शुरू हुई तो नालियां का पानी सड़कों पर बहने लगा। माल रोड समेत आसपास की लोगों की चहलकदमी बिल्कुल ना के बराबर रही। करीब घंटे भर बाद बारिश रुकी तो फिर से धूप खिल आई और माल रोड पर पर्यटकों के साथ ही आम लोगों की चहलकदमी शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.