देहरादून, फरवरी 5 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नगर पालिका और प्राइवेट प्लेयर के सहयोग से मसूरी में जल्द ही वेंडर जोन एवं पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी राहत मिलेगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को अपने शासकीय आवास में मसूरी की पार्किंग व्यवस्था एवं वेंडर जोन निर्माण को लेकर एक बैठक की। जिसमें मसूरी में पार्किंग समस्या का समाधान तलाशने और वेंडर जोन से जुड़े सभी कार्यों की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि मसूरी की प्रमुख सड़कों का भी शीघ्र जीर्णोद्धार किया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और पर्यटन को बढ़ावा मिले। उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन एवं नगर पालिका के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों में तेजी लाने क...