चम्पावत, फरवरी 15 -- चम्पावत। चम्पावत के डीएम नवनीत पांडेय मसूरी प्रशासनिक अकादमी में छह सप्ताह का प्रशिक्षण लेंगे। उनके स्थान पर प्रशासनिक बागडोर एडीएम जयवर्द्धन शर्मा के पास रहेगी। उनका प्रशिक्षण 17 फरवरी से शुरू होगा। मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षु और सेवारत आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग अवधि का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के चलते डीएम पांडेय आगामी 31 मार्च तक जिला मुख्यालय से बाहर रहेंगे। इस दौरान डीएम का चार्ज एडीएम जयवर्द्धन शर्मा के पास रहेगा। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.