मसूरी, फरवरी 11 -- मसूरी स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के प्रशिक्षण केंद्र में तैनात एक जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक जवान की पहचान 38 वर्षीय कांस्टेबल चेतराम मीणा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजस्थान के दौसा जिले का निवासी था और यूनिट-14 पिथौरागढ़ में नियुक्त था। जवान इन दिनों पिथौरागढ़ यूनिट से मसूरी प्रशिक्षण के लिए आया हुआ था। जवान के बारे में जानकारी मिली है कि उसने पिछले साल जुलाई महीने में भी सुसाइड का प्रयास किया था। पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह सूचना मिली कि ITBP सेंटर मसूरी में एक जवान ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कांस्टेबल चेतराम मीणा कमरे की खिड़की के कुंडे से नाइलॉन की पतली रस्सी के सहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.