देहरादून, अक्टूबर 8 -- नव नियुक्त कोतवाल देवेंद्र सिंह चौहान ने मसूरी कोतवाली का कार्य ग्रहण करने के बाद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली व जरूरी निर्देश दिए। बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने सभी को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, तथा जनता के प्रति सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर अनावश्यक टिप्पणी या पोस्ट करने से परहेज करने, वर्दी को सदैव साफ-सुथरी एवं व्यवस्थित रूप से धारण करने के निर्देश दिए ताकि पुलिस विभाग की गरिमा एवं छवि बनी रहे। उन्होंने थाना अथवा चौकी पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को धैर्यपूर्वक सुनकर उसका समयबद्ध एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। सभी चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.