देहरादून, फरवरी 20 -- पर्यटन नगरी मसूरी को शीघ्र ही 40 अतिरिक्त गोल्फकार्ट की सुविधा प्राप्त होगी। जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल के लिए सभी तैयारिया पूर्ण कर ली है। इस संबंध में आरईसी (रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कार्पोरेशन लिमिटेड) भारत सरकार के सहयोग से गोल्फकार्ट उपलब्ध कराए जाएंगे। आरईसी के प्रबंध निदेशक एवं अपर सचिव, भारत सरकार जल्द एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे। डीएम सविन बंसल ने शुक्रवार को बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य मसूरी में बढ़ते यातायात दबाव को कम करना, पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को सुगम, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन उपलब्ध कराना है। साथ ही पारंपरिक रिक्शा चालकों को बेहतर आय के अवसर प्रदान करना है। मसूरी में अतिरिक्त गोल्फकार्ट संचालित होने से माल रोड एवं कैमलबैक रोड पर जाम की समस्या में कमी आएगी। प्रदूषण-मुक्त परिवहन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.