देहरादून, जनवरी 16 -- मसूरी के वाइनबर्ग एलन स्कूल बोर्डिंग स्कूल की जमीन पर जंगलों के बीच बनी मजार का विरोध शुरू हो गया है। रोक के बावजूद वहां निर्माण पर वन विभाग ने गुरुवार को स्कूल को नोटिस भेजा है। नोटिस में स्कूल से जमीन को लेकर जानकारी मांगने के साथ ही पूछा गया कि मजार का निर्माण किस वक्त हुआ? इसके साथ यह पूछा गया कि इसका निर्माण किसने किया ?स्कूल को भेजा नोटिस जानकारी के अनुसार, मसूरी के टिहरी बाईपास रोड पर बोर्डिंग स्कूल के कैंपस में जंगल के बीच मजार बनाई गई है। उसके आसपास सड़क आदि अन्य पक्के निर्माण भी कराए गए हैं। बुधवार को कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर इसका विरोध किया था। उनका कहना था कि जंगल की जमीन पर कब्जा कर मजार बनाई गई है। सूचना पर वन विभाग की टीम भी वहां पहुंची। जांच के बाद पता चला कि मजार जिस जमीन पर बनी है वो प्राइवेट फॉरेस...