देहरादून, जनवरी 8 -- उप जिला चिकित्सालय लंढौर में मोतियाबिंद के आपरेशन शुरू हो गए हैं। अब मसूरी वासियों को आपरेशन कराने देहरादून के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पहले दिन एक बुजुर्ग का सफल मोतियाबिंद का आपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. नेहा पांगती ने किया। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में सीएमएस डा. खजान सिंह चौहान ने कहा कि अस्पताल में ओटी का संचालन लगातार किया जा रहा है व आपरेशन हो रहे हैं लेकिन आंखों का आपरेशन अस्पताल के इतिहास में पहली बार किया गया। इसका लाभ अब मसूरी की जनता को यहीं पर मिलेगा व उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने इसके लिए मंत्री गणेश जोशी व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी का धन्यवाद किया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. नेहा पांगती ने कहा कि पहली बार यहां पर आंखों का सफल आपरेशन किया गया है। पहले उपकरणों की कमी के कारण आपरेशन नहीं हो पा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.