इस्लामाबाद, मई 8 -- भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुरुवार को दावा किया कि संसद पर हुए हमले सहित देश में कई आतंकवादी हमलों में वॉन्टेड जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) का आतंकवादी अब्दुल रऊफ अजहर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय एयर स्ट्राइक में मारा गया। अब्दुल जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मौलाना मसूद अजहर का भाई था और उसकी अनुपस्थिति में प्रतिबंधित संगठन का कथित तौर पर नेतृत्व करता था। वह कंधार हाईजैक का भी मास्टरमाइंड था। भाजपा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, मोस्ट वांटेड पाकिस्तानी आतंकवादी अब्दुल रऊफ अजहर भारतीय हमलों में मारा गया। पार्टी ने कहा कि वह मसूद के परिवार के उन सदस्यों में शामिल है जो इस हमले में मारे गए हैं। साल 2001 में संसद पर आतंकी हमले के अलावा वह कंधार विमान अपहरण और पठानकोट आतंकी हमले में भी शामिल था। जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.